सासाराम, अप्रैल 24 -- करगहर, एक संवाददाता। अहमदाबाद स्थित एक व्यवसायी की दुकान से रुपए लेकर फरार हुए युवक को गुजरात पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के समरडीहां गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समरडीहां निवासी आकाश कुमार चौधरी अहमदाबाद स्थित एक व्यवसायी की दुकान में कार्यरत था। व्यवसाय में परिश्रम कर दुकान मालिक को विश्वास में ले लिया। एक दिन मौका पाकर भारी रकम लेकर फरार हो गया। इस संबंध में व्यवसायी ने उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में गुजरात पुलिस ने करगहर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर अहमदाबाद स्थित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.