गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बकाया पैसा मांगने ठेकेदार के पास गए मजदूर के साथ मारपीट किये जाने और इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मंगलवार को मृतक मजदूर की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ निवासी सातो मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुफस्सिल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना 18 मार्च 2025 की है। 19 मार्च को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत के बाद नगर पुलिस द्वारा उसकी पत्नी मनीषा देवी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। मृतक मजदूर बुढ़ियाटांड़ निवासी कारू रजक है। क्या है मामला: पुलिस को दिए गए फर्द बयान में मनीषा ने कहा है कि वह कारू रजक की दूसरी पत्नी है। उसका एक लड़का एवं एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.