आदित्यपुर, फरवरी 24 -- ग़म्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या एक के प्रत्याशी बनमाली दास की ओर से वोटरों को रिझाने एवं अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के एवज में रुपए बांटने का वीडियो वायरल होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप है कि कथित रूप से पैसे बांटे जाने का विरोध करने और वीडियो बनाने पर प्रत्याशी पक्ष ने विरोध करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने की कोशिश की है। इस मामले में उत्तमडीह निवासी जागरू दास ने आरोप लगाया है कि वार्ड-01 के प्रत्याशी बनमाली दास एवं उनके सहयोगियों ने आधी रात घर पहुंचकर मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन छीनने और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। बताया है कि अगले दिन मोबाइल वापस लेने जाने पर उनके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.