समस्तीपुर, फरवरी 4 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला को नेटवर्क मार्केटिंग में रुपए डबलिंग का प्रलोभन देकर युवक द्वारा रुपया लिया गया और रुपए वापस मांगने पर प्रसाद खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया। यद्यपि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर माधोपुर वार्ड 8 निवासी पिंकू पासवान को नामजद किया है। इसमें कहा है कि उसे नेटवर्क मार्केटिंग से यह कहकर जोड़ा था कि 10 माह में रुपए दुगुना हो जाएगा। महिला ने उसे जमीन बेचकर 4 लाख रुपए दिए। जब 10 माह पूरा हो गया तो पीड़िता ने कहा कि हमारा रुपए दिलवा दिजिए। इसके बाद उसने एक दिन महिला के घर पर प्रसाद लेकर आया। प्रसाद खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.