संभल, फरवरी 23 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन गांव निवासी जन सेवा केंद्र संचालक से दो युवको ने बारकोड में पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर 23 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए। थाना क्षेत्र के सौंधन गांव निवासी सनी पुत्र सतवीर पेट्रोल पंप के सामने जन सेवा केंद्र का संचालन करता है। रविवार को रोजाना की तरह जन सेवा केंद्र पर बैठा हुआ था। तभी दो बाइक सवार आए और बारकोड में 23 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात कहने लगे, जिस पर ठगों ने दो बार कोड पर पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की जिन पर नहीं हो पाए। फिर तीसरी बार में ठगों ने नया बारकोड दिया। जिसमे 23000 रुपए केंद्र संचालक ने ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद फोन पर बात करने के बहाने बाइक सवार ठग बाइक लेकर संभल की ओर रफ़ूचक्कर हो गए। जन सेवा केंद्र संचालक सनी ने बाहर निकाल कर देखा तो दोनों बाइक सवार मौके...