देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। नगर के क्लब ग्राउंड के पास एक राहगीर से रुपए एवं अन्य सामान छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस में पकड़ा है। थाना में रखकर मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। जानकारी के अनुसार एक राहगीर से प्राइवेट पुराना बस स्टैंड के समीप से रुपए व अन्य सामान छीनकर युवक भागने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद पीड़ित ने हल्ला किया। उसके बाद मौके पर मौजूद पीसीआर वैन अधिकारी ने दौड़कर क्लब ग्राउंड से आरोपी युवक को पकड़ लिया। वहां पर कुछ देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। उसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर थाना पहुंचाया। पुलिस युवक से मामले के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक क्लब ग्राउंड का ही निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...