फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के इशाहाकपुर में डेकोरेशन के रुपये मांगने गए युवक से दबंगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राहुल पुत्र आशाराम निवासी सलेमपुर कर्खा थाना नगला खंगर डेकोरेसन का सामान घर देने गया था। इसी दौरान रुपये को लेकर गुलशन पुत्र वीरेश, गौतम पुत्र वीरेश, लालू, चार अग्यात निवासी इशाहाकपुर थाना नगला खंगर ने गाली गलौज कर दी। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की पिटाई से युवक घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.