उरई, फरवरी 22 -- जालौन। रुपयों के लेन देन को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सहाव गांव निवासी उनके रिश्तेदार सुबोध के साथ उनका रुपयों का लेन देन था। रुपयों के लेन देन को लेकर वह अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनके रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। रविवाार की सुबह जब उसने गांव जाकर सुबोध से रुपये मांगे तो वह झगड़ा करते हुए विवाद करने लगा। साथ ही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.