बहराइच, जनवरी 30 -- रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के दशहरा बाग में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति का गठन किया गया है। व्यवस्था प्रमुख राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रुपईडीहा के दशहरा बाग में सुबह 11 बजे से हिन्दू सम्मेलन का आयोजित किया गया है। नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य संयोजक है। और सह संयोजक राजेंद्र सिंह है। राजेश सिंह ने यह भी बताया कि सभासद नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति, ध्रुवराज वर्मा, चंदन पाठक व आशीष आदि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु व्यवस्था कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...