बहराइच, दिसम्बर 17 -- रुपईडीहा। बुधवार को आदर्श नगर पंचायत कर्मियों ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर बेतरतीब जाम लगाए खड़े लगभग 10 ठेलों पर कार्यवाही की। आपके अपने अखबर हिंदुस्तान में अतिक्रमण की वजह से जाम लगने की समस्या को प्रमुखता से छापा था। जाम की वजह से बसों के आवागमन साथ आम आदमी का निकलना प्रभावित था। जाम की खबर प्रमुखता से मंगलवार को प्रकाशित की थी। बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने सामुहिक रूप से जाम लगा कर खड़े 10 से अधिक ठेलों को नगर पंचायत कार्यालय ले आये। इस संबंध में जानकारी देते हुए ईओ राम बदन यादव ने बताया कि फिलहाल इस प्रतीकात्मक कार्यवाही में 100 से 200 रुपयों तक दंड वसूल कर इन ठेलों पर कार्यवाही कर छोड़ दिया गया है। इन्हें हिदायत दी गई कि रोड जाम न हों व एक स्थान पर खड़े न हों चलते फिरते रहें। उधर नगर में जाम के अन्य प्वाइंट को चिन्...