बहराइच, फरवरी 10 -- रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा मे साफ सफाई का कार्य निरंतर जारी है। एक पहल और चेयरमैन डर उमाशंकर वैश्य ने की है। सूखे व गीले कचरे हेतु नगर वासियों को दो दो डस्टबिन वितरित किये हैं। ट्रेक्टर ट्राली, गीले व सूखे कचरे की वैन तो सुबह शाम घूम ही रही है। डॉ वैश्य ने डस्टबिन वितरित करते समय लोगों से यह भी अपील की है कि आप अपने नगर को स्वच्छ रखने हेतु सहयोग करें। जनमार्गों पर कूड़ा न फेंककर सूखा व गीला कचरा अलग अलग डस्टबिन मे डालें। कचरा गाड़ी आने पर उसी में डाल दें। यह हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है। सोमवार की शाम को सभासद नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति व ध्रुव राज वर्मा सहित चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ अश्विनी वैश्य ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.