सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। रुन्नी सैदपुर के रहने वाले डॉक्टर दिनेश साह ने 38.91 लाख रुपए गबन का आरोप लगाते हुए नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर और जमीन मालिक समेत अन्य को नामजद आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि कुंडल के प्रॉपर्टी डीलर ने कोल्हूआ पैगंबरपुर स्थित एक जमीन बिक्री की बात कही। इसके बाद जमीन मालिक समेत अन्य लोगों से मिलाया। 1.33 करोड़ में जमीन की कीमत तय हुई। एडवांस के रूप में नगद और खाते में कुल उक्त 38.91 लाख रुपए दिए गए। इसके बाद जमीन केबाला करने के लिए कहता रहा, लेकिन सभी आरोपित तीन साल से टाल-मटोल करते आ रहे हैं। बाद में पता चला कि आरोपितों ने उस जमीन को किसी और को बेच दिया है। अब रुपए वापस मांगने पर धमकी मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...