सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। जमीन की दाखिल-खारिज करने के लिए रिश्वत मांगना महंगा पड़ा। डीएम रिची पांडेय ने रुन्नीसैदपुर के राजस्व अधिकारी व बरहेता पंचायत के अमीन रुपेश मोचा को निलंबित करने का निर्देश दिया है। डीएम को रुन्नीसैदपुर के बरहेता पंचायत के मोना ग्राम निवासी बबलू कुमार ने बंटवारा जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में रुपये मांगने की शिकायत की थी। जिसमें 40 हजार रुपये रिश्वत की मांगने का आरोप राजस्व अधिकारी रुन्नीसैदपुर विश्वामित्र खैरवार व बरहेता पंचायत के अमीन रूपेश मोचा पर लगाया था। गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदक एवं संबंधित राजस्व अधिकारी को अपने कक्ष में बुलाकर विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में आवेदक द्वारा प्रस्तुत ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। रिकॉर्डिंग में पैसे की मांग से संबंध...