बस्ती, नवम्बर 20 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बगल स्थित खेत में गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर चाकू से गहरे घाव और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दरिंदगी की भी आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत काटने गए कुछ किसानों ने शव देखते ही चीख-पुकार मचा दी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। शव के पास एक शराब की बोतल, पानी की बोतल और कथित तौर पर एक आधार कार्ड भी मिला है, जिससे मृतका की शिनाख्त होने की उम्मीद है। सूचना पाकर रुधौली थाने के एसएचओ संजय दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी रही। शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.