विकासनगर, अक्टूबर 9 -- विकासनगर में खुले अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ रुद्र सेना ने प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटरों की आड़ में कई जगह अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। उन्होंने बाजार में रैली निकालकर प्रशासन से अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो रुद्र सेना सड़क पर उतकर आंदोलन तेज करेगी। गुरुवार को रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाजार में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रैली निकालकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। राकेश उत्तराखंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में खुले कई अवैध स्पा सेंटरों में नैतिकता और सामाजिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.