संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र स्थित मीरापुर जोगबीर झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के हसनी, अगियौना व विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा राजघाट बूधानदी तट स्थित बाबा मोहकम दास के स्थान तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौटी। आयोजक ग्राम प्रधान विक्रम यादव ने बताया कि झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ के साथ कथा प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्वान आचार्य वैदिक विधि-विधान से पूजन करेंगे और शिव महिमा का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रवचन के दौरान अयोध...