अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव में रुद्रमहायज्ञ कलश यात्रा से शुरू हुआ। मां काली के स्थान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा तमसा नदी के बगहा बाबा स्थान तक गई। महायज्ञ 28 फरवरी तक चलेगा। कलश यात्रा के दौरान थानायक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद, महिला सिपाही रंजना प्रजापति, मोनू चौधरी, पवन कुमार मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आयोजन में पूर्व प्रमुख बृजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, प्रधान बंशी यादव, राघवेन्द्र सिंह, जितेंद्र यादव ने विशेष सहयोग दिया। महायज्ञ के मुख्य आचार्य परमहंस दास, ज्ञानानन्द सरस्वती, आयुष मिश्र, महेश चंद, विकास मिश्र प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.