जहानाबाद, फरवरी 2 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के देहुंनी गांव में सोमवार को रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा सोमवार की सुबह यज्ञ मंडप से निकाली गयी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष लाल, पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर पैदल यात्रा करते हुए फल्गु नदी के शर्मा घाट पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ जलभरी का काम संपन्न हुआ। इस मौके पर कलश यात्रा में शामिल लोग ढोल बाजे के साथ नाचते गाते और भगवान शंकर का जयकारा लगाते रहे। कलश यात्रा से पूरे इलाके में भक्ति का माहौल कायम हो गया। माइक पर हर हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गूंजायमान हो रहा था। बाद में दोपहर एक बजे श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे जहां कलश की स्थापना की गई। इस सिलसिले में आयोजन कमेटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.