गिरडीह, फरवरी 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत मानजोरी के बाबा वंशा नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में 8 मार्च से आयोजित होनेवाले रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को यज्ञ समिति द्वारा चेतना जागृति बाइक रैली निकाली गई। यह रैली पंचायत के मानजोरी, चक्रदाहा, मंडरडीह, बहादुरपुर, पतरोडीह, विशनपुर, चमगड़ा, हाड़ोडीह सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया और आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। मंदिर परिसर में 8 मार्च से लेकर 16 मार्च तक आयोजित होनेवाले 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर 6 मार्च को यज्ञ स्थल पर ध्वजारोपण करने और 8 मार्च को जलयात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया। इस महायज्ञ की सफलता को लेकर मानजोरी के अलावा अन्य पंचायत के विभिन्न गांवों में बाइक रैली निकालकर लोगों को इससे अवगत कराया गया और यज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.