साहिबगंज, मार्च 17 -- बरहेट। बरहेट स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ मन्दिर प्रांगण में 11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार से हो गया। इसे लेकर प्रथम दिन 108 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। नेतृत्व मुख्य यज्ञ आचार्य रोहित मिश्रा ने किया। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ शुरू हो गया। मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह, उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव अजय भगत, कोषाध्यक्ष धीरज मोदी, मीडिया प्रभारी दीपक डोकानियां, यज्ञ प्रभारी शंभू प्रसाद डोकानियां, दिलीप सिंह, रूपक मित्रा, रजत राज डोकानियां आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...