सीतापुर, जून 23 -- रामकोट, संवाददाता। क्षेत्र के जेती खेड़ा गांव में रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का समापन रविवार को कन्या भोज एवं भंडारे के साथ किया गया। बीते रविवार को प्रारंभ हुई सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन पंडित सुशील शास्त्री सरस एवं उनके सहयोगियों डॉ. कुमारी सारिका साध्वी, श्याम सुंदर शास्त्री, राजकुमार शुक्ला, रामनिवास शास्त्री, प्रियंका शुक्ला आदि के द्वारा किया गया। इसके मुख्य यजमान बाबूराम विश्वकर्मा एवं उदय राज यादव रहे। समापन मौके पर कथा प्रसंग में अध्यक्ष एवं कथावाचक सुशील द्विवेदी सरस ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य का चरित्र ही सर्वोपरि धन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.