चतरा, जनवरी 4 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड के एघारा में रूद्र चंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय एघारा के परिसर में एक बैठक समाजिक कार्यकर्ता एवं सेवा निवृत्त शिक्षक विद्यासागर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रूद्र चंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया। एघारा मुखिया पति सुरेंद्र भारती को यज्ञ कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सूरजमल प्रसाद सचिव और सुधीर कुमार, संजय प्रसाद व रविन्द्र प्रसाद कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। बैठक में रंजीत कुमार पासवान, भोला प्रसाद और अंकेश पाठक सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की गई है। महायज्ञ का आयोजन 18 फरवरी जल यात्रा से प्रा...