दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। माघी पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को शहर के माधेश्वर प्रांगण में कामेश्वर धार्मिक न्यास के ट्रस्टी कुमार राजेश्वर सिंह व कुमार कपिलेश्वर सिंह ने रुद्रेश्वरी काली मंदिर के जीर्णोद्धार का वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के साथ शुभारंभ किया। उनके साथ दरभंगा राज परिवार के गणमान्य सदस्य भी थे। यह मंदिर महाराज रुद्र सिंह की समाधि पर स्थापित है। इसका निर्माण 1852 में महाराजा महेश्वर सिंह ने कराया था। महाराज रुद्र सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उनका कार्यकाल 1839 से 1850 तक था। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि न्यास का उद्देश्य मंदिर की प्राचीन वास्तुकला और पवित्रता को बनाए रखते हुए इसे और अधिक भव्य और सुदृढ़ बनाना है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नाटक भवन (रुद्र कला भवन) तलाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.