बरेली, फरवरी 24 -- रामगंगा नगर में बनने वाले रुद्रावनम का जनोपयोगी बनाने के प्रयास तेज हो गए है। सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकन्दन और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रुद्रा वनम (सेंट्रल पार्क) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने पार्क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पार्क के सौंदर्यीकरण और वहां मौजूद आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। विधायक संजीव अग्रवाल ने पार्क में आने वाले नागरिकों की सहूलियत के लिए नए प्रस्तावों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पार्क को एक बेहतर मनोरंजन और प्राकृतिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नई लाइटें, बैठने की समुचित व्यवस्था और हरियाली को और अधिक सघन बनाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.