सीवान, फरवरी 27 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के सिसवन गांव में नागेश्वर महादेव मंदिर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम व रुद्राभिषेक के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरु होकर गांव परिभ्रमण करते हूए सरयू नदी के शिवाला घाट पहुंचा। पंडित पारसनाथ तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 50 वर्षों से ऊपर से ही नागेश्वर महादेव मंदिर में अखंड अष्टयाम व रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। इस बार भी रूद्राभिषेक हो रहा है। आचार्य छोटन दुबे के देखरेख में अखंड अष्टयाम व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोग भाग लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...