नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा। सेक्टर-104 भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर के संस्थापक महेश योगी की 109वीं जयंती पर रुद्राभिषेक और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन, प्राणायम और ध्यान के साथ हुआ। हवन के दौरान प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने महर्षि के जीवन दर्शन और विश्व शांति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...