देहरादून, जून 26 -- देहरादून। गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने रुद्रप्रयाग के घोलतीर में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरने पर गहरा दुख जताया। बलूनी ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और एसपी से फोन कर हादसे के बारे में जानकारी ली। बलूनी भाजपा के रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष से बात की और पुलिस प्रशासन के साथ रेस्क्यू आपरेशन में मदद करने को कहा। उन्होंने बद्री विशाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति को प्रार्थना और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.