रुद्रप्रयाग, सितम्बर 20 -- जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के निकट शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया और शराब की दुकान से शराब नहीं बिकने दी। दुकान के बाहर महिलाएं दिन भर पहरा देती रहीं। इधर, यूकेडी ने भी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। शनिवार को वार्ड 2 अपर बाजार की महिलाएं सुबह ही शराब की दुकान के बाहर जमा हो गई। महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दुकान से शराब बेचने का प्रयास किया गया तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगी, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। बीते दिन से रुद्रप्रयाग नगर में शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। शुक्रवार को महिलाओं ने रात 8 बजे तक दुकान के बाहर धरना दिया और किसी तरह शराब बिकने नहीं दी। जबकि शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.