रुद्रप्रयाग, फरवरी 26 -- जनपद में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मुख्यालय स्थित कोटेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने अलकनंदा नदी का जल लेकर भगवान कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। जबकि रुद्रनाथ मंदिर, पुंडेश्वर मंदिर पुनाड़ में भी बड़ संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं तिलवाड़ा के सूर्यप्रयाग, गंगतल महादेव, अगस्त्य मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, रुच्छ महादेव, मक्कूमठ, गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में भांग घोटा भी तैयार किया गया जिसे भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.