रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 14 -- जिला पंचायत क्षेत्र सारी में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। शनिवार शाम को जौंदला गांव के समीप लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हुआ, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्यालसौड़ ले जाया गया है, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों पाली गांव में गुलदार द्वारा एक व्यक्ति को निवाला बनाने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और लगातार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने तथा उसे मारने की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि गुलदार की मौजूदगी से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की जान पर खतरा बना हुआ है। घटना की गंभ...