रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 29 -- जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पाली मल्ली में एक अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला। इस दुखद घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है, लोग दशहत में है। मृतक का शव गांव से 200 मीटर दूर मिला। घटना के बाद वन विभाग की टीम के साथ ही अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम पंचायत जौंदला के पाली मल्ली राजस्व गांव निवासी 54 वर्षीय मनबर सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चन्द्र सिंह शौच के लिए अपने मकान के पास शौचालय में जा रहे थे कि इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटते हुए 200 मीटर दूर खेतों में ले गया। व्यक्ति का एक पैर भी गुलदार ने शरीर से अलग कर दिया। सुबह जब परिजनों को घर में मनबर सिंह नहीं दिखे तो खोजबीन शुरू हुई। गांव के लोग इकट्टा हुए और गांव के आसपास खोज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.