रुद्रप्रयाग, जून 27 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुई बस दुर्घटना में लापता यात्रियों की खोजबीन लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएएफ, जल पुलिस के जवानों ने अलकनंदा नदी किनारे सघन खोजबीन अभियान चलाया। सर्च एंड रेस्क्यू के दौरान एक यात्री का शव बरामद हुआ है। जबकि अभी भी 8 शवों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। 9 लापता लोगों की खोजबीन के लिए सभी जवानों के सुयंक्त सहयोग से घटनास्थल घोलतीर के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग के साथ ही श्रीनगर तक अनेक जगहों पर सर्चिंग की गई। अलग-अलग संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग और राफ्ट की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खोजबीन के दौरान रेस्क्यू टीमों को रतूड़ा क्षेत्र में नदी किनारे एक शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.