देहरादून, नवम्बर 18 -- रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में लंबे अरसे के बाद आज सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ कर दिया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करते हुए जनपद वासियों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा के लिए अन्यत्र की भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें जिला चिकित्सालय में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने भी जनपद वासियों को जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...