रामपुर, मार्च 8 -- उत्तराखंड रुद्रपुर से 6 माह पहले गायब हुए किशोर को पुलिस ने ढूंढ निकाला। परिजनों से नाराजगी के बाद किशोर ने घर छोड़ दिया था। पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना चौराहे का है। गुरुवार देर शाम चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर घूम रहे बच्चे को पुलिस ने रोका तो वह घबरा गया। पूछताछ में पता चला कि किशोर पास के ही घर में रहकर घोड़ों के लिए घास आदि लाता है। बच्चा जिस घर में रहता था चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने बच्चे से उसका पता मालूम किया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। चौकी इंचार्ज ने आसपास के थानों को उस बच्चे की फोटो भेज दी। देर रात को ही किशोर के परिजनों का फोन आ गया। सुबह दिन निकलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.