रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर रोडवेज परिसर में निर्माणाधीन नए बस टर्मिनल के निर्माण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारी और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक और अवैध आवास को ध्वस्त किया गया। कब्जाधारी परिवार को पहले सामान निकालने का समय दिया गया, जिसके बाद जेसीबी से भवन गिरा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कुछ लोगों ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देकर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने तर्क नहीं माना। मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी ने बताया कि रोडवेज परिसर के फोरमैन आवासों पर 12 पूर्व विभागीय कर्मचारियों का अवैध कब्जा था। वर्ष 2021 में...