रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर रविवार को संत कबीर मंडल ने फुलसुंगा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ दक्ष चौक से मेयर विकास शर्मा और पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से तिरंगा यात्रा निकाली। मार्ग में लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और बच्चों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा रायल इन्क्लेव, देव होम, नंद विहार, बत्रा कॉलोनी, कस्तूरी वाटिका समेत कई कालोनियों से होकर पुनः दक्ष चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, जिला संयोजक बिट्टू चौहान सुनील ठुकराल, पारस चुघ, धर्म सिंह कोली, नवीन पांडे, प्रवीण कुमार, साधना शर्मा, ममता त्रिपाठी, अर्चना राय, रजत ब...