रुद्रपुर, अगस्त 4 -- रुद्रपुर। किंग टावर परिसर से एक मजदूर की बाइक चोरी हो गई। मूल रूप से आजाद नगर हल्द्वानी निवासी मो. नवी पुत्र नूर हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 जुलाई को मजदूरी का कार्य करने किंग टावर आया था। उसने अपने छोटे भाई इशरार के नाम से रजिस्टर्ड बाइक टावर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर में जब वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.