रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी में रविवार शाम स्मैक तस्करी की सूचना पर एक घर में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों व उनके परिजनों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि परिजन हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएनटीएफ और एसओजी को सूचना मिली थी कि वार्ड-28 स्थित सुभाष कॉलोनी के एक घर में तस्करी के लिए स्मैक लाई गई है। सूचना के आधार पर रविवार शाम करीब पांच बजे एएनटीएफ, एसओजी और बाजार चौकी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में दबिश दी, जहां से स्मैक बरामद की गई। मौके से एक युवक को हिरासत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.