रुद्रपुर, जुलाई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में बरेली के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में युवक का शव मिला है, उससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। गुरुवार को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली कि आजादनगर में एक युवक का शव नाले में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवक का शव उल्टा पड़ा था और उसका सिर व छाती का हिस्सा प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। उसके पैर नाले के बाहर निकले नजर आ रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच होगी। उसके पास से आधार, एटीएम कार्ड और कुछ कागज मिले हैं। आधार कार्ड में देवरतन सिंह पुत्र रामेश्वर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.