रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूरारानी में सोमवार दोपहर एक महिला ने अपने भाई को कॉल करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि भाई किसी कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया और कुछ देर बाद उसको फांसी लगाने की सूचना मिली। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले मूल गबिया पीलीभीत निवासी 28 वर्षीय मंदिरा दास की शादी अंकित के साथ हुई थी। वह अपने पति और पांच वर्षीय बेटे के साथ भूरारानी में किराये के मकान में रहती थी। पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर मंदिरा घर में अकेली थी। जबकि बेटा स्कूल गया था और पति ड्यूटी पर थे। इसी बीच पड़ोसियों ने कमरे में मंदिरा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बाद में उसे फंदे से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.