रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप में शनिवार शाम घर में कपड़े प्रेस करने के लिए प्लग लगाते समय करंट से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, राजा कॉलोनी वार्ड 10 ट्रांजिट कैंप निवासी 15 वर्षीय चेतन रस्तोगी पुत्र सत्यप्रकाश रस्तोगी एक निजी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। उसके पिता परिवहन निगम में संविदा परिचालक हैं। चेतन के चाचा रोहित ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे चेतन कपड़ों में प्रेस करने के लिए प्लग लगा रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इस बीच, उसकी मां कमरे में पहुंची और किसी तरह उसे तार से अलग किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे रुद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.