रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। नगर निगम के मेयर विकास शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैंप से वर्ष 2025-26 के शैक्षिक सत्र के लिए निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत ऊधमसिंह नगर जिले के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों सहित सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 1,55,000 छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है और यह योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। निशुल्क पुस्तकें प्राप्त होने के बाद उन्हें जिले के विभिन्न संकुल केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों में बुक बैंक स्थापित किए गए हैं, जिससे बच्चों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.