रुद्रपुर, जनवरी 25 -- रुद्रपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 जनवरी को रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में यूसीसी पंजीकरण के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल और व्यापक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.