रुद्रपुर, अगस्त 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ओवरलोड टेंपो और टुकटुक (ई-रिक्शा) की शिकायतों पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे सात टेंपो और दो टुकटुक को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस टीम ने इंदिरा चौक और तेल मिल तिराहे पर वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ढोते पाए गए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा था। पुलिस ने ओवरलोडिंग को यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया। साथ ही सभी टेंपो और टुकटुक यूनियन प्रतिनिधियों व चालकों को चेतावनी दी कि आगे से नियमों का पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...