देवरिया, मार्च 17 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर नगर के डीएन इण्टर कॉलेज में पारम्परिक होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार की सायं किया गया। जिसमें शिवहरि त्रिपाठी को एक वर्ष के लिए नगर सुन्दरी सर्वसम्मति से चुना गया। डीएन इण्टर कॉलेज परिसर में शनिवार की सायं पारम्परिक होली मिलन समारोह को आयोजन किया गया। जिसमें लोकगीत गायक जिला पंचायत सदस्य अमित रजक ने फगुआ गाकर सभी को झूमने और नाचने के लिए मजबूर कर दिया। नन्दलाल जायसवाल ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। राजेश वर्मा ने अपनी रचना प्रस्तुत कर लोगों को लोटपोट कर दिया। एसडी मिश्र, आभिषेक प्रताप गांधी, अश्वनी कुमार द्विवेदी, ई.सुशील चन्द्र गुप्त, डीवी सिंह आदि ने भी रचनाओं को प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। समारोह के अन्त में सुरेन्द्र देव मिश्र ने नगर सुन्दरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.