रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर। सोमवार को दुर्गा मंदिर गली में अजमेरा ट्रेंड्स शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान फ्रेंचाइजी हेड नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह अजमेरा ट्रेंड्स का कुमाऊं का यह पहला गारमेंट्स मॉल है। यहां महिलाओं के लिए साड़ी, कुर्ती, लहंगा और किड्स वियर सहित फैशनेबल परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाले कपड़ों की रेंज हर वर्ग की पहुंच में रखी गई है। इस दौरान प्रिया शर्मा, सुधांशु गाबा, कुणाल मिस्त्री, तरुण बहादुर, एरिया सेल्स मैनेजर रमाकांत, ईशा घई, अनिसा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...