रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर। इंदिरा चौक पर स्थित धार्मिक संरचना को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह कदम व्यापक जनहित में उठाया गया है और ऐसे सख्त फैसले रुद्रपुर को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए जरूरी हैं। मेयर ने कहा कि राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बनी इस धार्मिक संरचना को हटाने के लिए पूर्व में कई बार संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन आस्था की आड़ में कार्रवाई को रोका जाता रहा। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अब इस प्रकार के अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिसके चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। मुख्यमंत्री धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अब तक 500 से अधिक अवैध मजारें हटाकर 6000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया है, जो पूरे देश के लिए एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.