रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एक साल बेमिसाल' कार्यक्रम को जनभागीदारी, विकास और सांस्कृतिक समन्वय का अद्वितीय उत्सव बताया है। 14 से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलने वाले इस दस दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जो 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक यूएस नगर कार्निवल एवं सरस मेला आयोजित होगा। मुख्यमंत्री धामी 14 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे त्रिशूल चौक पहुंचकर भव्य त्रिशूल का लोकार्पण करेंगे। यह त्रिशूल आस्था का प्रतीक होने के साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान का नया केंद्र बनेगा।...