रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली में मंगलवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए छात्रनेता के पिता और पत्नी को कोतवाली लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने छात्रनेता की गर्भवती पत्नी के साथ अभद्रता की। रात तीन बजे से धरने पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष समेत छात्रों को हटाने पर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। करीब नौ घंटे तक छात्रों का धरना-प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। एसबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग प्रकरण को लेकर मंगलवार देर रात पुलिस कार्रवाई ने विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस पूर्व छात्रसंघ सचिव के घर दबिश देने पहुंची, जहां छात्रनेता घर पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.