रुद्रपुर, जुलाई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को एक होटल में छापेमारी कर करीब 35 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा क्षेत्र के चार अन्य उपभोक्ताओं के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। होटल स्वामी और उपभोक्ताओं पर 40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। शुक्रवार को भगत सिंह चौक के समीप आरआर क्वार्टर में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर चन्द्र त्रिपाठी के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कुछ होटलों और उपभोक्ताओं पर बिजली का कम बिल आने को लेकर नजर रखी जा रही थी। मामला संदिग्ध होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रकाश शाह, एई विजिलेंस पुनीत कुमार, शुभम आदि की विजिलेंस टीम गठित की। शुक्रवार दोपहर टीम ने...